मऊरानीपुर: मऊरानीपुर के निमोनी कांड ने झकझोरा, BSP प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
मऊरानीपुर के ग्राम निमोनी में नाबालिग छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के मामले में बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 9 अप्रैल को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। इस दौरान परिजनों को सांत्वना दी गई और 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी गई। पार्टी नेताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व मुआवजा देने की मांग की