गुना नगर: उमरी रोड स्थित एक गोदाम में पुताई का कार्य करते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत
गुना के उमरी रोड स्थित एक गोदाम में पुताई के कार्य के दौरान करंट लगने से हरि सिंह की मौत हो गई। वह अपने पिता बाबूलाल के साथ काम कर रहा था और काम समाप्त होने के करीब थे, जब यह दुर्घटना घटित हुई। हरि को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।