गुना नगर: साई सिटी कॉलोनी मालपुर रोड सहित की स्थानों पर भीषड़ गर्मी के चलते गायों के लिए रखी गई पानी की टंकी
गुना में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के चलते शहर के कई जगहों पर सिमेंट की पानी की टंकियाँ रखी गई हैं। साई सिटी कॉलोनी, मालपुर रोड, केंट गुलाबगंज, सकतपुर आदि में सीमेंट की टंकियाँ रखी गई हैं। नगरपालिका सीएमओ तेज सिंह यादव और गोभक्तों द्वारा गायों को पानी पीने के लिए टंकियाँ भेंट की गई हैं।