गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस ने 1 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ के साथ 32 वर्षीय कमल तांती नाम के 1 शातिर अभियुक्त को नगर निगम मैदान नन्दग्राम के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।