पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम स्थल का भाजपा शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया ने किया निरीक्षण
अमरकंटक में आगामी 26 एवं 27 मई को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के संबंध में भाजपा शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया ने रविवार 4:00 बजे स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इसके बाद ही प्रशिक्षण वर्ग को सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने हेतु कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए ।