शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में एएसपी ग्रामीण का कड़ा एक्शन, चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप, कई वाहन सीज और कटे चालान
एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार को शिकोहाबाद नगर में सघन चेकिंग अभियान और पैदल मार्च किया। इस दौरान एसएचओ शिकोहाबाद अनुज कुमार राणा की मौजूदगी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई दोपहिया वाहनों के चालान किए गए और कुछ वाहनों को सीज किया गया। भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे अधिकारियों को देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।