छतरपुर नगर: तलवापुरवा मारपीट मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय में दिया धरना
महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तलवापुरवा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और लाठी-डंडों से मारपीट का मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि पीड़ित पक्ष द्वारा बताए गए आरोपियों के नाम रिपोर्ट में शामिल नहीं किए जा रहे थे, जिससे नाराज होकर पटेल परिवार न्याय की मांग लेकर बुधवार की रात करीब 11 से 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंच गया और धरने पर बैठ गया।