असरगंज: कांवड़ रखने बस के उपर चढ़े कांवड़िया की कच्ची कावरिया पथ शाहकुंड मोड असरगंज के समीप हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत
जानकारी के अनुसार मृतक कांवड़िया किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना इलाके बनगामा से 62 लोगों के साथ एक बस से सुल्तानगंज से जल भरकर बाबाधाम के लिए निकले थे।वहीं असरगंज थाना के शाहकुण्ड मोड़ के समीप 25 वर्षीय युवक भक्तराज बस के उपर चढकर कांवड़ रख रहा था और इसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आ गया जिससे उनकी मौत बस के उपर ही हो गई।