जगदलपुर: महारानी अस्पताल में स्टाफ नर्स पर तानाशाही का आरोप, मरीज और परिजनों को अस्पताल से बाहर निकालने की धमकी दी
महारानी जिला चिकित्सालय जगदलपुर की एक स्टॉफ नर्स पर मरीज और उसके परिजनों से दुर्व्यवहार करने और अस्पताल से निकाल देने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। सोमवार शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर की खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी जिली मांडवी के पुत्र ऋषभ मांडवी को 26 मई को पीलिया की वजह भर्ती कराया गया था।