फारबिसगंज: नेपाल में लगातार हो रही बारिश से फारबिसगंज के पूर्वी इलाके में बाढ़ जैसे हालात, लोगों की परेशानियां बढ़ी.
नेपाल के तराई इलाके में लगातार हो रही बारिश से परमान,पनार,कमला आदि नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है.फारबिसगंज के कुशमाहा, पिपरा, अम्हारा, रमैय, खवासपुर, हलहलिया, तिरस्कुण्ड , लहसुनगंज आदि पंचायतों में नदियों के जलस्तर में वृद्धि से निचले हिस्से में पानी फैलने लगा है. लगातार हो रही वर्षा से पूर्वी इलाके मैं लोगों का चलना दुर्लभ हो गया है.