फारबिसगंज: तिरसकुंड पंचायत के समीप से होकर बहने वाली पनार नदी पार कर रहे किसान की गहरे पानी में डूबने से मौत
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के तिरसकुंड पंचायत के समीप से हो कर बहने वाले पनार नदी धार में डूबने से 65 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई. मृतक किसान तिरसकुंड नया नगर वार्ड संख्या 13 निवासी 65 वर्षीय राजो दास बताएं जा रहे हैं. जानकारी अनुसार मृत किसान पनार नदी पार कर, अपना खेत जा रहा था तभी पांव फिसल जाने के कारण नदी के गड्ढे स्थान पर गहरे पानी मे गिर गया.