रायपुर रानी: लोकसभा चुनावों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त सेक्टर अधिकारियों ने हरयोली, खेड़ी सहित अन्य बूथों का किया निरीक्षण
पंचकूला जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों की टीम ने वीरवार को रायपुर रानी में बने मतदान बूथों का निरीक्षण किया। सेक्टर अधिकारी पंचकूला इरीगेशन डिपार्टमेंट से डिप्टी कलेक्टर वरुण, रायपुर रानी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र आंचल के द्वारा अपनी टीम के साथ हरयोली, खेड़ी सहित अन्य गांव का दौरा किया गया।