एकंगरसराय: भगवान भास्कर के मंदिर मे 24 घंटे के अखंड कीर्तन का हुआ समापन, भक्ति में डूबा रहा औंगारी धाम
एकंगरसराय के विश्वप्रसिद्ध औंगारी धाम स्थित भगवान भास्कर मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे के अखंड कीर्तन का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। 24 घंटे तक चले अखंड कीर्तन के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ के जयघोष और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान भास्कर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्ध