बक्सर: अच्छी खबर: जिले में गंगा नदी के 5 किमी क्षेत्र में बनेगा जैव विविधता पार्क, NGT का निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 15, 2026 जिले में गंगा नदी के 05 किलोमीटर के परिक्षेत्र में नदी जैव विविधता पार्क बनाया जाएगा। इसको लेकर एनजीटी ने न्यूनतम 50 एकड़ भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में गठित उप समिति को शीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है। इसको लेकर डीएम साहिला ने जिला पर्यावरण समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति की बैठक किया।