अशोक नगर: खटकया गांव के पास पशु आने से फिसली बाइक, दो युवक घायल, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के खटकया गांव के पास अचानक से बाइक के सामने पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।जिससे बाइक से सवार दोनों युवक घायल हो गए ।मिली जानकारी के अनुसार खुजराई निवासी केके पुत्र जसराम अहिरवार उम्र 22 वर्ष एवं घनश्याम पुत्र चोखे लाल अहिरवार उम्र 26 वर्ष सोमवार की रात 10:00 बजे अपने गांव से बमोरी गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।