टीकमगढ़: चंदौली गांव में बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय बालिका घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
चंदौली गांव में एक 5 वर्षीय बालिका सड़क हादसे का शिकार हो गई। घायल बालिका स्वीटी घोष के परिजन ने बताया कि बालिका खेत से घर की ओर जा रही थी रास्ते में गांव में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बालिका को टक्कर मार दी जिससे बालिका घायल हो गई। घायल बालिका को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।