टीकमगढ़: गोटेट गांव में महिला पर जेठ का कुल्हाड़ी से हमला, जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के गोटेट गांव में शुक्रवार को एक महिला के साथ मारपीट की गई है। घायल महिला मुस्कान के परिजन ने बताया कि महिला गांव में स्थित एक मंदिर की ओर जा रही थी, रास्ते में महिला के जेठ संदीप ने आपसी बात को लेकर कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी, जिससे महिला घायल हो गई। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया है।