टीकमगढ़: बन्ने बुजुर्ग में जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर
जिले के बन्ने बुजुर्ग गांव में शनिवार को एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने खेत पर था इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।