दुधि: राज्यमंत्री ने सीएचसी म्योरपुर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार का दिया निर्देश
सोनभद्र में शुक्रवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोड़ ने सीएचसी म्योरपुर का औचक निरीक्षण किया। राज्यमंत्री द्वारा सीएचसी का निरीक्षण किए जाने पर कई खामियां सामने आईं। ओपीडी में होम्योपैथिक संविदा चिकित्सक लालजी उपचार करते पाए गए। अस्पताल परिसर में शौचालय पर ताला लगा मिला और चारों ओर गंदगी व दुर्गंध व्याप्त थी।