🚨 भतोड़िया में दो माह से सड़क पर जलजमाव, गंदे पानी से होकर आंगनबाड़ी पहुंचने को मजबूर बच्चे 🚨
नाथनगर प्रखंड की भतोड़िया पंचायत के वार्ड संख्या 8 में पिछले करीब दो महीने से सड़क पर नाले का गंदा पानी जमा है। हालात ऐसे हैं कि पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के छोटे-छोटे बच्चे रोजाना इसी गंदे पानी से होकर केंद्र पहुंच रहे हैं। कई बार बच्चे फिसलकर गिर भी जाते हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
जलजमाव से उठ रही दुर्गंध और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्य समेत कई जनप्रतिनिधियों को बार-बार सूचना देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था, नाले की सफाई और आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास फैली गंदगी को हटाने की मांग की है, ताकि बच्चों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
👉 क्या बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी इस गंभीर समस्या पर अब प्रशासन संज्ञान लेगा?
#Bhatoria #Nathnagar #Bhagalpur #Anganwadi #Waterlogging #PublicIssue #BiharNews #GroundReport #LocalNews #ChildrenSafety #BhagalpurNews