भभुआ: भभुआ नगर परिषद सभागार में नप सभापति द्वारा राशन कार्ड धारकों को किया गया राशन कार्ड का वितरण
Bhabua, Kaimur | Jun 16, 2025 आज सोमवार को 12 बजे भभुआ नगर परिषद के सभागार में राशन कार्ड धारकों को नप सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी द्वारा राशन कार्ड का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि जिनका राशन कार्ड बनकर तैयार हो गया था उनको सूचना की गई थी। जहां आज राशन कार्ड धारकों को उनका कार्ड दिया गया और उन्हें सरकार की जो भी योजना के तहत लाभ मिलने वाली है सबको मिलेगा।