भभुआ: भभुआ के बद्री भवानी पेट्रोल पंप के पीछे नदी के किनारे मिला युवक का शव, मामले में होगी जांच- एसडीपीओ
Bhabua, Kaimur | Jun 16, 2025 भभुआ बद्री भवानी पैट्रोल पंप के पीछे नदी के किनारे एक युवक का शव मिला। आज सोमवार को 8 बजे एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने कहा कि मृतक की पहचान वार्ड सात नई बस्ती सेमरिया के स्वर्गीय वशिष्ठ खरवार के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। रविवार को सूचना मिली की नदी के किनारे एक युवक का शव मिला है। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव का पंचनामा किया।