भभुआ: शौच करने गए एक व्यक्ति की सुवरा नदी में डूबने से हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम, जिप सदस्य ने मुआवजे की की मांग
Bhabua, Kaimur | Jun 16, 2025 बीते रविवार की शाम शौच करने के गये एक व्यक्ति की सुवरा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम रविवार की देर रात कराया गया। सदर अस्पताल पहुंचे भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने सरकार से मुआवजे की मांग की। मृतक व्यक्ति संदीप खरवार भभुआ वार्ड नंबर एक नई बस्ती सेमरिया का रहने वाला बताया जाता है।