चौथम: नवादा की चंचल कुमारी ने 475 और फर्रेह की साक्षी कुमारी ने 456 अंक लाकर नाम रौशन किया, बेटियों का दबदबा
रविवार को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्र एवं छात्राओं ने अच्छे अंक लाकर चौथम प्रखंड का नाम रौशन किया है। इस बार के परीक्षा में बेटियों का दबदबा रहा। प्रखंड स्तर पर नवादा गांव निवासी सुधीर महतों की पुत्री चंचल कुमारी ने 475 अंक लाकर प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। वह शिवाधीन महावीर इंटर स्कूल की छात्रा है।