शिवपुरी: नया अमोला शराब दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी, 5 नामजद सहित 10 अज्ञात पर केस दर्ज
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के नया अमोला गांव में 8 सितंबर को कंपोजिट शराब दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। आक्रोशित महिलाओं और ग्रामीणों ने शराब दुकान में घुसकर अंग्रेजी और देसी शराब की पेटियां बाहर फेंक दी थीं। इसके बाद शराब की बोतलों को तोड़कर उनमें आग लगा दी थी। मामले में अमोला पुलिस ने मालती जाटव, प्रमोद झा, आशीष