कुमारखंड: बैसाढ़ वार्ड पांच में रंगदारी मांगने के आरोप में दो पक्षों में मारपीट, 6 लोग घायल
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित बैसाढ़ पंचायत स्थित वार्ड 5 में शुक्रवार को रंगदारी मांगने को लेकर हुए दो पक्ष में जमकर मारपीट की घटना दोनों पक्ष से छः लोग घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फनान में इलाज के लिए शुक्रवार को शाम चार बजे सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।