फुलवारी: दिल्ली में बिहार बीजेपी की बैठक पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का तंज, कहा- NDA फिर से बिहार में सत्ता में नहीं आएगा
Phulwari, Patna | Nov 22, 2024 शुक्रवार की दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दिल्ली में बिहार बीजेपी की हो रही बैठक में पर तंज कसा है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ भी कर लें, अब ये लोग बिहार की सत्ता में दुबारा नहीं आयेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन सरकार बनेगी।