फुलवारी: पार्टी कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, 28 नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
Phulwari, Patna | Nov 21, 2024 केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे पटना एयरपोर्ट के पास स्थित अपनी नई पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने 28 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने जब इस कार्यालय को खाली किया था, तो उस वक्त कई चीजों को वह अपने साथ लेकर चले गए थे। यहां तक की सभी कमरों से उनके छत भी गायब थे।