फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा, कहा- प्रभु सब उन्हीं के नेतृत्व में हुआ है
Phulwari, Patna | Nov 21, 2024 शिक्षकों को बिहार सरकार के द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाने का क्रेडिट एक बार फिर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लिया है। इसे लेकर जब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से सवाल पूछा गया तो उन्होंने गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि प्रभु सब उन्हीं के नेतृत्व में हुआ है।