फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के मौर्य बिहार कॉलोनी में नाले से शव बरामद
Phulwari, Patna | Nov 22, 2024 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के मौर्य बिहार कॉलोनी के एक नाले से गुरुवार रात करीब 9:00 बजे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मोहम्मद शब्बीर के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस ने यह जानकारी दी है कि उस व्यक्ति की हत्या कहीं और कर उसे नाले में फेंक दिया गया है।वहीं आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।