देहरादून: यातायात व्यवस्था को लेकर डीएम सविन बंसल ने कहा, मुख्य चौकों पर बनाई गई कार्य योजना
जिलाधिकारी सविन बंसल शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, जिसके लिए शहर में पार्किंग एवं यातायात प्रबन्धन के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। डीएम खुद ग्राउंड पर उतरकर यातायात व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है और अधिकारियों को ठोस कार्यनीति बनाने के निर्देश दे रहे है।