आगरा: थाना सिकंदरा पुलिस ने यूपीएसआईडीसी अंतर्गत मंगलम तिराहे के पास से नकली और नशीली दवा के सप्लायर को पकड़ा
Agra, Agra | Jun 12, 2024 आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने यूपीएसआईडीसी अंतर्गत मंगलम तिराहे के पास से नकली और नशीली दवा बेचने के आरोप में फरार आरोपी हर्ष उर्फ दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से ₹61,700 की नगदी एक एटीएम एक मोबाइल और एक स्कूटी बरामद की गई है। आरोपी मूलतः धौलपुर जिले के बाड़ी का रहने वाला हैं।