गोपालगंज: नगर थाने की पुलिस ने भीतभेरवा गांव में छापा मारकर 33 कार्टून शराब बरामद की, दो तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के भीतभेरवा गांव से नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर 33 कार्टून शराब बरामद किया है। मौके से पुलिस ने दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष ने दी है।