गुन्नौर: गांव फिरोजपुर के समीप स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार पेड़ से टकराई, एक महिला सहित तीन लोग हुए घायल
बबराला थाना क्षेत्र के राजघाट बबराला मार्ग पर गांव फिरोजपुर के समीप गुरुवार रात करीब 9 बजे अनियंत्रित कार स्कूटी में टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरागई। इस हादसे में कार सवार कस्बा बबराला निवासी वीरपाल तथा स्कूटी सवार कस्बा बबराला के मोहल्ला कल्लू नगला निवासी अंकुर और उसकी मां रानी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने अस्पताल में भर्ती कराया।