नौगांव थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग युवती ने परीक्षा परिणाम में कुछ विषयों में अनुत्तीर्ण होने से आहत होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।घटना के बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।मामले की जानकारी देते हुए आज 16 अप्रैल दोपहर करीब 1:00 छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया।