कांके: हरमू स्थित BJP कार्यालय में BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने की एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप घोटाले की सीबीआई जांच की मांग
Kanke, Ranchi | Jun 15, 2024 हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय में पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखंड के हर विभाग में घोटाले हो रहे है जिसमें सत्ता के लोग शामिल हैं। बता दें कि रांची में हुए एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप में करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है।