कांके: रांची के मोरहाबादी स्थित आवास में सीएम चंपाई सोरेन से जगन्नाथपुर मंदिर के सदस्य ने की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Jun 15, 2024 रांची के मोरहाबादी स्थित आवास में सीएम चंपाई सोरेन से जगन्नाथपुर मंदिर के सदस्य ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव और सेवक अमरदीप कुशल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम चंपाई सोरेन को आगामी 7 जुलाई को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में शामिल होनें का निमंत्रण दिया।