कांके: रातू रोड से आरपीएफ ने रेलवे ई-टिकट की कालाबाजारी मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 15, 2024 रांची आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली कि रांची के रातू रोड स्थित एक दुकान में रेलवे ई टिकट की कालाबाजारी की जा रही है। आरपीएफ ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची के रातू रोड स्थित एक दुकान में छापेमारी कर 14 रेलवे ई टिकट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद रेलवे ई टिकट की कीमत 19 हजार 600 रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।