पहाड़ी: जुरहरा थाना पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 3 मुल्जिमों को किया गिरफ्तार
जुरहरा थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड तथा एक फर्जी सिम कार्ड बरामद किया गया है। ऑपरेशन एंटीवायरस अभियान के तहत कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। कार्यवाही की सूचना गुरुवार शाम 5 बजे मिली है। आरोपियों से मामले में अनुसंधान जारी है।