बाली: फालना में सगाई के बाद शादी से इनकार, 9 लोगों पर केस दर्ज, 51 हजार नकद और सगाई में दिए गए जेवर वापस नहीं किए
Bali, Pali | Aug 20, 2025 फालना के खुडाला निवासी 70 वर्षीय मनोहरसिंह ने अपने पुत्र नरेन्द्रसिंह की सगाई के मामले में बुधवार शाम 4.30 बजे 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले में गुमानसिंह और उनके परिवार के सदस्यों को आरोपी बनाया गया है। परिवादी ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र नरेन्द्रसिंह की सगाई गुमानसिंह की पुत्री से तय की थी।