बाली: बाली के सेवाड़ी में बीएपीएस सत्संग मंडल का आयोजन, सारंगपुर मंदिर के संतों ने धर्म और मोक्ष पर की चर्चा
Bali, Pali | Aug 19, 2025 बाली के सेवाड़ी में मंगलवार शाम 5.30 बजे बीएपीएस सत्संग मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय सत्संग पारायण का समापन हुआ। सेवाड़ी माली समाज धर्मशाला में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सारंगपुर मंदिर, गुजरात से पधारे श्रीजी कीर्तन स्वामी और नारायण कीर्तन स्वामी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। संतों ने वर्तमान समय में मंदिर, शास्त्र और संत की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की।