बाली: फालना में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई, पुष्प अर्पित कर याद किया गया
Bali, Pali | Aug 16, 2025 फालना मे शनिवार शाम 5.30 बजे भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भाजपा खुडाला-फालना मंडल द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।सभी ने वाजपेयी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया