बांका: सदर अस्पताल बांका में आईसीयू की सुविधा नहीं, गंभीर मरीजों को किया जाता है रेफर #jansamasya
Banka, Banka | Jun 17, 2025 सदर अस्पताल बांका में आईसीयू की सुविधा नहीं होने से गंभीर मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत बिगड़ने पर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जाता है। इससे इलाज में देरी होती है और मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। इसको लेकर मंगलवार की दोपहर 2 बजे मरीज के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था सर्वप्रथम होनी चाहिए।