बांका: बथुनिया गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट, मां और बेटी हुईं जख्मी
Banka, Banka | Jun 17, 2025 बथुनिया गांव में आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने मां और पुत्री के साथ मारपीट किया।जिसमें दोनों जख्मी हो गए।मंगलवार की सुबह 11:00 बजे दोनों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जख्मी झासो कुमारी ने बताया कि चापाकल में पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सुभाष यादव, बबीता देवी, शकुंतला देवी ने मारपीट किया।