बड़वानी: कलेक्टर ने ग्राम छोटी खरगोन में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद और किसानों को उन्नत बीज वितरित
बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के ग्राम छोटी खरगोन में 'रात्रि चौपाल' के दौरान ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे अपने कौशल को विकसित करें और अवसरों का लाभ उठाएं। उन्होंने जैविक खेती, खाद्य प्रसंस्करण, महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। साथ ही, 20 किसानों को मूँगफली और तिल के उन्नत बीज निःशुल्क वितरित किए गए। इस दौरान पंचायत पदाधिकारी-अधिकारी उपस्थित रहे।