HAPUR DESK : हापुड़। शहर में हुई करोड़ों रुपये की डकैती की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गोली लगी, जबकि तीन अन्य को मौके से दबोच लिया गया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पूरी वारदात का सूत्रधार एक निलंबित पुलिसकर्मी था, जिसने जेल के भीतर ही अपराधियों का नेटवर्क तैयार कर डकैती की योजना बनाई थी।
कुछ दिन पहले शहर के व्यवसायी नरेंद्र अग्रवाल के घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को आतंकित कर नकदी और कीमती जेवरात लूट लिए थे। वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में लगी हुई थीं। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।
रविवार रात थाना देहात क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। पुलिस के मुताबिक रुकने का संकेत देने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए। इसके