खिजरसराय: खिजरसराय थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार
खिजरसराय थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए खिजरसराय थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने रविवार की रात 9 बजे बताया कि बेलदारी गांव से साबा दो लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सनी चौहान को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है सोमवार को जेल भेज दिया जाएगा।