दिल्ली: बादली से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली में जाति जनगणना को लेकर मीडिया से बात की और कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से जाति जनगणना की मांग कर रही थी और हमने लगातार इस मुद्दे को उठाया है। खुशी की बात है कि विपक्ष के दबाव में केंद्र सरकार ने इसे कराने का फैसला किया है.