मांट: मांट की युवती की अलवर में गला दबाकर हत्या, लिव इन रिलेशनशिप में मांट के युवक के साथ रह रही थी
Mat, Mathura | Oct 20, 2026 अलवर (राजस्थान) के नाहरपुर इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही मांट क्षेत्र की 28 वर्षीय युवती की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका 5 महीने की गर्भवती थी। आरोपी प्रेमी योगेश चौधरी भी मांट का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, मांट निवासी कुमकुम और योगेश दोनों पहले से शादीशुदा थे और दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं।