अररिया: खुटी गढ़हीया में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, इलाज जारी
Araria, Araria | Oct 25, 2026 अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के खुटी गढ़हीया वार्ड संख्या 05 में एक अनियंत्रित बाइक सवारने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से रविवार को शाम 5 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में तीनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।